वाह क्या गांव है! यहां रहती हैं सिर्फ खूबसूरत लड़कियां
क्या आपने किसी ऐसे गांव या स्थान के बारे में सुना है , जहां सिर्फ नौजवान और खूबसूरत लड़कियां ही रहती हैं। इतना ही नहीं गांव की सुरक्षा भी लड़कियों के ही हाथ में होती है। जी हां, दुनिया में एक ऐसा भी गांव है जहां ये सब संभव है। मेट्रो के अनुसार नौजवान और खूबसूरत लड़कियों वाला यह गांव साउथ ईस्ट ब्राजील के नोयवा ड
रियो डी जेनेरियो। क्या आपने किसी ऐसे गांव या स्थान के बारे में सुना है , जहां सिर्फ नौजवान और खूबसूरत लड़कियां ही रहती हैं। इतना ही नहीं गांव की सुरक्षा भी लड़कियों के ही हाथ में होती है। जी हां, दुनिया में एक ऐसा भी गांव है जहां ये सब संभव है।
मेट्रो के अनुसार नौजवान और खूबसूरत लड़कियों वाला यह गांव साउथ ईस्ट ब्राजील के नोयवा डी कोरडिरो में है। यहां 600 लोग रहते हैं और वो भी सिर्फ लड़कियां। यहां एक और दिलचस्प बात ये भी है कि इस गांव में लड़के के 18 साल पूरे होते ही उसे गांव से बाहर कर दिया जाता है। ऐसे में यहां एक भी मर्द नहीं बचता।
इस अनोखे गांव में कुछ औरतों को छोड़कर सब की सब कुंवारी हैं। यहां जो शादीशुदा औरते हैं उन्हें अपने पतियों से मिलने की इजाजत है, लेकिन सिर्फ वीकेंड पर। इन सब लड़कियों में 95 फीसदी नौजवान हैं। हालांकि इन सुंदर लड़कियों को अब लव-पार्टनर की जरूरत है और इन्होंने योग्य लड़कों को उनसे शादी करने या फिर रिलेशनशिप के लिए आमंत्रित भी किया है।
इस अनोखे गांव में बसने के पीछे का कारण भी अनोखा है। बताया गया है कि इस छोटे से गांव को मारिया सेनहोरिन्हा डी लीमा नाम की औरत ने बसाया था। उस पर शादी के बाद भी किसी गैर मर्द के साथ रिश्ते में रहने के आरोप थे और इन सब के बाद उसने अपनी जबरन करवाई गई शादी को तोड़ते हुए एक ऐसे गांव की रचना कि जहां वो शांति से रह सके।
अपने निजी रिश्तों से परेशान कई औरतों ने इस गांव में रहना शुरू कर दिया और कारवां यूं ही बढ़ता चला गया। इनके अलावा समाज से भी झुठलाई हुई कई औरतों ने भी इस गांव में आकर बसना शुरू कर दिया। वक्त के साथ इनकी संख्या 600 तक पहुंच गई है। लेकिन अब, स्थिति ये है कि यहां सभी लड़कियां ही हैं और सभी सुंदर हैं। इनमे से कईयों को अपने जीवनसाथी की तलाश है।