सावधान! स्किन टाइट जींस पहनते हैं तो अाप हो सकते हैं...
उसकी हालत इतनी खराब हो गई कि उसकी टांगे सुन्न हो गई और उसे अस्पताल में चार दिन भर्ती रहना पड़ा।
एडिलेड। अगर आप खुद को फैशनेबल मानती हैं और टाइट जींस पहनने का शौक है तो जरा सावधान हो जाइए। ये टाइट जींस पहनना इतना खतरनाक हो सकता है कि आप अस्पताल भी पहुंच सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड शहर में एक लड़की के साथ कुछ ऐसा ही हुआ।
स्टाइलिश दिखने के चक्कर में उसने टाइट जींस तो पहन ली लेकिन कुछ समय बाद वह निढाल होकर गिर पड़ी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां पता चला कि टांगों की मांसपेशियों में खून की सप्लाई रूक जाने के कारण यह हादसा हुआ। इस लड़की रेंगकर लोगों की मदद लेनी पड़ी। जब अस्पताल ले जाया गया तो कैची से काटकर जींस निकालनी पड़ी।
उसकी हालत इतनी खराब हो गई कि उसकी टांगे सुन्न हो गई और उसे अस्पताल में चार दिन भर्ती रहना पड़ा।
डॉक्टरों ने बताया उसके पैरों की दो नसें दब गई थी जिससे खून का सप्लाई बंद हो गया था। स्किन टाइट जींस के कारण यह सब हुआ। वह पूरे दिन उकड़ू बैठी रही। उसे असुविधा महसूस हुई लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया।
पढ़ेंः गूगल पर इन 5 चीजों को सर्च किया तो मुसीबत में पड़ जाएंगे