Move to Jagran APP

करोड़ों साल पुराने विशालकाय समुद्री बिच्छू के अवशेष मिले

अमेरिकी राज्य आयोवा में सी स्कॉर्पियन (समुद्री बिच्छू) के अवशेष मिले हैं जो करीब 46 करोड़ वर्ष पहले सागर में तैरता था। पेंटेकॉप्टेरस नामक इस इस जीव की लंबाई करीब 5 फीट थी। यह जीव यूरिपटेरिड प्रजाति में सबसे पुराना है और इसका संबंध आजकल पाई जाने वाली एरेक्निड्स प्रजाति

By Amit MishraEdited By: Published: Tue, 01 Sep 2015 06:10 PM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2015 06:58 PM (IST)
करोड़ों साल पुराने विशालकाय समुद्री बिच्छू के अवशेष मिले

वाशिंगटन। अमेरिकी राज्य आयोवा में सी स्कॉर्पियन (समुद्री बिच्छू) के अवशेष मिले हैं जो करीब 46 करोड़ वर्ष पहले सागर में तैरता था। पेंटेकॉप्टेरस नामक इस इस जीव की लंबाई करीब 5 फीट थी। यह जीव यूरिपटेरिड प्रजाति में सबसे पुराना है और इसका संबंध आजकल पाई जाने वाली एरेक्निड्स प्रजाति से है।

loksabha election banner

शोधकर्ताओं को यह जीवाश्म नदी में मिला। येल यूनिवर्सिटी के शोध दल के अनुसार पेंटेकॉप्टेरस की लंबाई छह फीट तक होती थी। पतले शरीर वाले इस जीव का मुंह बड़ा और शिकार पकड़ने के लिए विशाल हाथ होते थे। इसे आधुनिक मकडि़यों, लॉबस्टरों और अन्य जीवों का पूर्वज भी कहा जा सकता है।

यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता जेम्स लेम्सडेल के अनुसार, 'यह नया जीव सचमुच बहुत ही अजीबोगरीब है। इसकी टांगों का आकार भी बहुत अजीब है, जिनकी मदद से यह तैरता और चलता था। इसका सिर बहुत ही अनोखे ढंग का है।' येल एवं आयोवा यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के संयुक्त अध्ययन में पता चला है कि इस क्षेत्र में पेंटेकॉप्टेरस जीवों के वयस्क एवं छोटे जीवाश्म मौजूद हैं। लेम्सडेल के अनुसार, जीव विकास क्रम का पता लगाने के लिए अच्छा-खासा खजाना उनके हाथ लगा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.