पाकिस्तान: पुलिस की जीप पर आइइडी हमला, 9 घायल
पैट्रोलिंग कर रही पुलिस की जीप पर आइइडी से हमला किया गया जिसमें चार जवान समेत 9 लोग घायल हो गए।
By Monika minalEdited By: Published: Mon, 26 Sep 2016 01:52 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2016 01:58 PM (IST)
पेशावर (प्रेट्र)। पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी इलाके में सोमवार को पैट्रोलिंग कर रही एक वैन पर आइइडी विस्फोट में चार पुलिस जवान समेत 9 लोग घायल हो गए। यह घटना चारसड्डा जेले के सारोकैली क्षेत्र में हुई।
पुलिस ने बताया, ‘सारोकैली पुलिस स्टेशन की वैन अपने रुटीन पैट्रोलिंग पर थी। तभी शाबकादर तहसील के मसल खान गांव के निकट इसपर रिमोट कंट्रोल से संचालित आइइडी हमला हुआ।‘ इस घटना में पुलिस के चार जवान व पांच स्थानीय नागरिक घायल हो गए। पुलिस ने आगे बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
परेशान पाकिस्तान ने PoK व आर्मी बेस में शिफ्ट किए 17 आतंकी शिविर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें