Move to Jagran APP

चीन में मिले धान की खेती के आठ हजार साल पुराने अवशेष

चीन में धान की खेती के आठ हजार वर्ष पुराने अवशेष मिले हैं। माना जा रहा है कि यह धान की खेती का सबसे पुराना साक्ष्‍य है।

By Kamal VermaEdited By: Published: Fri, 06 May 2016 06:25 PM (IST)Updated: Fri, 06 May 2016 07:22 PM (IST)
चीन में मिले धान की खेती के आठ हजार साल पुराने अवशेष

बीजिंग (प्रेट्र)। चीन में धान की खेती का करीब आठ हजार साल पुराने अवशेष मिले हैं। पुरातत्वविदों का मानना है कि पानी में धान की खेती करने का यह दुनिया में सबसे पुराना साक्ष्य हो सकता है। नानजिंग संग्रहालय के प्रवक्ता ने बताया कि यह खेत सौ वर्गमीटर में फैला है। यह पूर्वी चीन के जियांग्शू प्रांत के पाषाणकालीन स्थल हानजिंग (सिहोंग काउंटी) में स्थित है। इसका नवंबर, 2015 में पता लगाया गया था।

loksabha election banner

पुरातत्वविदों के मुताबिक धान के खेत कई हिस्सों और आकार में बंटे मिले हैं। हर टुकड़े का आकार दस वर्गमीटर से कम है। वहां से कार्बन युक्त धान भी मिले हैं। कार्बन डेटिंग पद्धति से की गई जांच में यह आठ हजार साल से भी पुराना पाया गया है। साथ ही इस बात का भी पता चला है कि इस क्षेत्र में बार-बार धान की खेती की जाती थी। पुरातत्व विशेषज्ञों का दावा है कि चीन में धान की खेती तकरीबन दस हजार साल पहले शुरू हुई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.