पाक में बस पर फायरिंग, 8 की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बंदूकधारियों ने एक बस पर गोलीबारी कर आठ लोगों की हत्या कर दी। क्वेटा में एक बाजार के पास हुए हमले में मारे गए अधिकतर लोग शिया समुदाय के थे। पिछले कुछ वर्षो से इस समुदाय पर सुन्नी कट्टरपंथियों के हमले बढ़े हैं। पुलिस के अनुसार चार बंदूकधारियों ने पहले एक मिनी बस पर गोलीबारी कर छह ला
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बंदूकधारियों ने एक बस पर गोलीबारी कर आठ लोगों की हत्या कर दी। क्वेटा में एक बाजार के पास हुए हमले में मारे गए अधिकतर लोग शिया समुदाय के थे। पिछले कुछ वर्षो से इस समुदाय पर सुन्नी कट्टरपंथियों के हमले बढ़े हैं।
पुलिस के अनुसार चार बंदूकधारियों ने पहले एक मिनी बस पर गोलीबारी कर छह लोगों की हत्या की और उसके बाद दो लोगों का पीछा कर उन्हें गोली मारी। पाक मानवाधिकार आयोग का कहना है कि जातीय हिंसा की वजह से बीते दशक में करीब 2 लाख लोग क्वेटा से भाग गए हैं या उन्होंने पाकिस्तान ही छोड़ दिया है।