उत्तरी ग्रीस में भूकंप के झटके
उत्तरी ग्रीस के कुछ इलाकों में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 मांपी गई। घटना में राहत की बात ये रही कि इस भूकंप में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केंद्र उत्तरी ग्रीस रहा है।
एथेंस। उत्तरी ग्रीस के कुछ इलाकों में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 मांपी गई। घटना में राहत की बात ये रही कि इस भूकंप में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है।
अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केंद्र उत्तरी ग्रीस रहा है। जबकि इसका ज्यादा असर अर्टा शहर से 20 किलोमीटर दूर देखा गया। ये शहर उत्तरी ग्रीस की राजधानी एथेंस से 249 किलोमीटर दूर है। अंतरराष्ट्रीय समय के मुताबिक भूकंप के झटके रात के 12 बज कर 16 मिनट पर महसूस किये गए।
गौरतलब है कि ग्रीस में हमेशा ही भूकंप के झटके महसूस किये जाते रहे हैं। इससे पहले भी यहां 24 मई को झटके महसूस किये गए थे। जिस वजह से पड़ोसी देश तुर्की के लेमनोस द्वीप पर कई लोग घायल हो गए थे। इसके अलावा जनवरी में भी यहां धरती हिली थी। इस दौरान देश के पश्चिमी भाग में मौजूद सेपहलोनिया के आयोनियन द्वीप पर भारी तबाही मची थी और हजारों लोग बेघर हो गए थे।