Move to Jagran APP

पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं 403 भारतीय

पाकिस्तान की विभिन्न जेलों में 355 मछुआरों सहित 403 भारतीय कैद हैं। दोनों राष्ट्रों ने अपने यहां की जेलों में बंद एक दूसरे के नागरिकों की सूची के लेनदेन के तहत पाकिस्तान ने बुधवार को यह जानकारी दी है। विदेश विभाग (एफओ) के प्रवक्ता काजी खलीलुल्लाह ने एक बयान में कहा

By Rajesh NiranjanEdited By: Published: Wed, 01 Jul 2015 06:51 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2015 07:07 PM (IST)
पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं 403 भारतीय

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की विभिन्न जेलों में 355 मछुआरों सहित 403 भारतीय कैद हैं। दोनों राष्ट्रों ने अपने यहां की जेलों में बंद एक दूसरे के नागरिकों की सूची के लेनदेन के तहत पाकिस्तान ने बुधवार को यह जानकारी दी है।

loksabha election banner

विदेश विभाग (एफओ) के प्रवक्ता काजी खलीलुल्लाह ने एक बयान में कहा है कि द्विपक्षीय समझौते के तहत दोनों देश के बीच कैदियों की सूची का लेनदेन होता है। यह समझौता 21 मई, 2008 को हुआ था। इसके अनुसार, प्रत्येक दो वर्ष में दोनों देशों को एक दूसरे राष्ट्र के कैदियों की सूची सौंपनी होगी।'

उन्होंने कहा, 'विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान की जेलों में बंद 403 भारतीय कैदियों की सूची इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग को सौंपी है। इसी तरह की एक सूची भारत ने भी नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग को सौंपी है। उसके अनुसार, वहां की विभिन्न जेलों में 27 मछुआरों सहित 278 पाकिस्तानी बंद हैं।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.