Move to Jagran APP

हिरोशिमा में भूस्खलन से 36 की मौत

जापान के हिरोशिमा में भूस्खलन के चलते करीब 36 लोगों की मौत हो गई और सात लोग लापता हैं। आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि शहर के बाहरी इलाके में भारी बारिश से बचाव कार्य दुष्कर हो रहा है। पुलिस हेलीकॉप्टरों की मदद भी ली गई है। रस्सियों के जरिये लोगों को मलबे से निकाला जा रहा है। हादसे में 15 लोग घायल हो गए

By Edited By: Published: Thu, 21 Aug 2014 09:00 AM (IST)Updated: Thu, 21 Aug 2014 09:33 AM (IST)
हिरोशिमा में भूस्खलन से 36 की मौत

टोक्यो। जापान के हिरोशिमा में भूस्खलन के चलते करीब 36 लोगों की मौत हो गई और सात लोग लापता हैं। आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि शहर के बाहरी इलाके में भारी बारिश से बचाव कार्य दुष्कर हो रहा है। पुलिस हेलीकॉप्टरों की मदद भी ली गई है। रस्सियों के जरिये लोगों को मलबे से निकाला जा रहा है। हादसे में 15 लोग घायल हो गए हैं।

loksabha election banner

अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ का हिस्सा आबादी वाले इलाके पर गिर जाने से यह हादसा हुआ है। एक बचावकर्मी भी मारा गया है। अभी मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। तमाम लोग मलबे के नीचे हो सकते हैं। करीब पांच जगहों पर भूस्खलन हुआ है। इनमें सैकड़ों घर तबाह हो गए हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पहले जोर की आवाज आई और इसके बाद यकायक मलबा घरों पर गिरने लगा। चूंकि मैं दो घरों के बीच में था। इसलिए बच गया। सरकार ने पहाड़ी इलाकों में 24 घंटे से जारी बारिश के बाद लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी है। कई जगहों से बाढ़ की भी खबर है।

पढ़ें: फिर विदेशों में युद्ध कर सकेगी जापान की सेना

पढ़ें: मालाबार सैन्याभ्यास में भारत-अमेरिका के साथ जापान भी लेगा हिस्सा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.