Move to Jagran APP

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 36 की मौत

12 लापता, सैकड़ों घर जलमग्न, बिराटनगर एयरपोर्ट बंद...

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Sat, 12 Aug 2017 09:45 PM (IST)Updated: Sat, 12 Aug 2017 09:45 PM (IST)
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 36 की मौत
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 36 की मौत

काठमांडू, प्रेट्र। नेपाल के कई जिलों में लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई है। 12 लोग लापता बताए जा रहे हैं। झापा, मोरांग, सुंसारी, सपत्तारी, सिराहा, सरलाही, रौताहट, बांके, बरदिया और दांग जिले बाढ़ में सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। मोरांग में सैकड़ों घर जलमग्न हो गए हैं। बाढ़ का पानी हवाईअड्डे के इलाके में घुस जाने के कारण बिराटनगर एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। शनिवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

loksabha election banner

गृह मंत्रालय के अनुसार, दक्षिणी नेपाल के सुंसारी जिले में सात लोगों की मौत हुई है। सिंधुली में चार लोग मारे गए हैं। झापा में चार जबकि मोरांग, पंचटहर तथा बांके जिले में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है। देश के अन्य जिलों में भी बाढ़ और भूस्खलन के कारण लोगों को अपने जीवन से हाथ धोना पड़ा है।

पूरे देश में बाढ़ और भूस्खलन ने सैकड़ों को विस्थापित कर दिया है। इस बीच, प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने कैबिनेट की आपातकालीन बैठक बुलाई। उन्होंने स्थानीय जिला प्रशासन को बचाव और राहत गतिविधियों को तेज करने का आदेश दिया है। नेपाल के गृह मंत्री जनार्दन शर्मा ने कहा कि बचाव कार्यो के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों का एकीकृत तरीके से इस्तेमाल किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.