इजिप्ट: ट्रेन हादसे में 29 लोग मरे, 30 घायल
कायरो। सोमवार को अल सुबह इजिप्ट की राजधानी कायरो में एक मालगाड़ी कई वाहनों से टकरा गई। जिसमें 2
By Edited By: Published: Mon, 18 Nov 2013 02:27 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2013 02:52 PM (IST)
कायरो। सोमवार को अल सुबह इजिप्ट की राजधानी कायरो में एक मालगाड़ी कई वाहनों से टकरा गई। जिसमें 29 लोगों की जानें चली गई और 30 लोग घायल हो गए। अधिकारिक सूत्रों से पता चला है कि मालगाड़ी दुर्घटना के वक्त बेनी सुएफ से गीजा जा रही थी। मालगाड़ी जब दष्नुर शहर के करीब पहुंची थी उसी समय एक ट्रक और अन्य वाहन उसके सामने आ गए जिससे दुर्घटना हो गई।
दुर्घटना में घायल लोगों के उपचार के लिए मौके पर एंबुलेंस लाकर लोगों को नजदीक के हरम अस्पताल पहुंचाया गया है। जबकि ट्रेन के चालक और उसके सहायक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें