Move to Jagran APP

21 प्रकाश वर्ष दूर तीन पृथ्वी जैसे ग्रहों की खोज

खगोलविज्ञानियों ने सिर्फ 21 प्रकाश वर्ष दूर एक नए तारामंडल में पृथ्वी जैसे तीन बड़े ग्रहों की खोज की है। इस तारामंडल का नाम एचडी219134 रखा गया है। इन ग्रहों की बाहरी कक्षा में एक अन्य बड़ा ग्रह है। खास बात यह है कि इन ग्रहों का घनत्व पृथ्वी जैसा

By Test1 Test1Edited By: Published: Sun, 02 Aug 2015 06:43 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2015 07:02 PM (IST)
21 प्रकाश वर्ष दूर तीन पृथ्वी जैसे ग्रहों की खोज

जेनेवा।खगोलविज्ञानियों ने सिर्फ 21 प्रकाश वर्ष दूर एक नए तारामंडल में पृथ्वी जैसे तीन बड़े ग्रहों की खोज की है। इस तारामंडल का नाम एचडी219134 रखा गया है। इन ग्रहों की बाहरी कक्षा में एक अन्य बड़ा ग्रह है। खास बात यह है कि इन ग्रहों का घनत्व पृथ्वी जैसा ही है।

loksabha election banner

कैसियोपिया तारासमूह में स्थित इस तारामंडल की खोज स्पेन के ला पाल्मा द्वीप में स्थित गैलीलियो टेलीस्कोप से की गई है। शोधकर्ताओं के अनुसार ये पारगमन करने वाले अब तक के सबसे निकटवर्ती ग्रह हैं। इस तारामंडल का सूर्य हमारे सौरमंडल के सूर्य से कुछ छोटा है, लेकिन यह इतना चमकदार है कि इसे अंधेरी रात में देखा जा सकता है। खगोलीय दूरियों को देखते हुए यह तारामंडल इतना निकट है कि वैज्ञानिक इसकी तस्वीरें लेने की योजना बना रहे हैं।

तारामंडल के अंदर की ओर स्थित एचडी219134बी ग्रह अब तक पृथ्वी जैसा दिखने वाला सबसे नजदीकी ग्रह है। यह पृथ्वी से करीब 4.5 गुना बड़ा है। इसे खगोल विज्ञानी 'सुपर-अर्थ' कह रहे हैं। उनका कहना है कि इस ग्रह का वातावरण भी पृथ्वी जैसा हो सकता है। समूह के शेष दो ग्रहों की विशेषताओं की पहचान की जा रही है। शोधकर्ताओं के अनुसार तारामंडल की बनावट भी हमारे सौरमंडल जैसी ही है। जेनेवा विवि की खगोलविज्ञानी अती मोतालेबी के अनुसार तारामंडल में लगने वाले एक छोटे ग्रहण के बाद इसके आकार और पारगमन क्षमता का पता चला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.