दक्षिण सूडान में अगवा 2 भारतीय रिहा
दक्षिण सूडान में अपहृत भारतीयों मिधुन और एडवर्ड को मुक्त करा लिया गया है। दोनों खरतोम स्थित भारतीय दूतावास पहुंच गए हैं।
नई दिल्ली, प्रेट्र। दक्षिण सूडान में अगवा किए गए दो भारतीय पेट्रोलियम इंजीनियरों को मुक्त करा लिया गया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।
विदेश मंत्री ने कहा, 'मुझे बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि दक्षिण सूडान में अपहृत भारतीयों मिधुन और एडवर्ड को मुक्त करा लिया गया है। दोनों खरतोम स्थित भारतीय दूतावास पहुंच गए हैं। इनकी रिहाई में दक्षिण सूडान में भारतीय राजदूत श्रीकुमार मेनन के प्रयासों की मैं सराहना करती हूं।'
यह भी पढ़ें:बांग्लादेश में आतंकियों का एक और ठिकाना घेरा
भारतीय नागरिक मिधुन गणेश और एडवर्ड एंब्रोस के साथ पाकिस्तानी नागरिक अयाज हुसैन जमाली को विद्रोहियों ने इस महीने की शुरुआत में नील प्रदेश स्थित उनके कार्यालय से अगवा कर लिया था। सूडान की राष्ट्रीय खुफिया एवं सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान की सरकारों के अनुरोध पर सूडान और इथियोपिया की सरकारों ने तीनों की सुरक्षित रिहाई के लिए मिलकर प्रयास किया।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने विवादित सैन्य अदालतों का कार्यकाल बढ़ाया