बच्चियों के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ के आरोप में भारतीय मूल के डॉक्टर गिरफ्तार
छोटी बच्चियों के जननांगों के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में एक भारतीय मूल के डॉक्टर और उसकी पत्नी को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है।
नई दिल्ली (जेएनएन)। अमेरिका में छोटी बच्चियों के जननांगों के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में एक भारतीय मूल के डॉक्टर और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ भारतीय मूल की एक अन्य डॉक्टर की मदद करने का भी मामला दर्ज किया गया है। इसे अमेरिका में अपराध माना जाता है।
इन पर मिशिगन की 44 वर्षीय एक अन्य भारतीय मूल के डॉक्टर जुमाना नगरवाला की मदद करने का आरोप लगाया गया था, जो नाबालिग लड़कियों के जननांगों के साथ छेड़छाड़ करती थीं।
मिशिगन के रहने वाले 53 वर्षीय फखरूद्दीन और उनकी 50 वर्षीय पत्नी फरीदा अतर पर लिवोनिया स्थित फखरूद्दीन के क्लिनिक में नाबालिग लड़कियों के जननांगों के साथ छेड़छाड़ करने की साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया है।
नाबालिग लड़कियों के जननांगों के साथ छेड़छाड़ के मामले में मिशिगन की 44 वर्षीय जुमाना नगरवाला के खिलाफ मामला दर्ज करने के एक सप्ताह बाद दोनों के खिलाफ यह कार्रवाई हुई।
संघीय अमेरिकी कानून में नाबालिग लड़कियों के जननांगों के साथ छेड़छाड़ करना अपराध की श्रेणी में आता है। ऑनलाइन फिजिशियन डाइरेक्टरी के अनुसार फखरूद्दीन ने साल1988 में गुजरात के बड़ोदा मेडिकल कॉलेज से स्नातक की डिग्री ली थी।
आरोपों में कहा गया है कि नगरवाला मिशिगन स्थित बुरहानी मेडिकल क्लिनिक :बीएमसी: में नाबालिग लड़कियों के जननांगों के साथ छेड़छाड़ की जाती थी। इस क्लिनिक का मालिक और संचालक फखरूद्दीन था। फखरूद्दीन की पत्नी बीएमसी में अधिकारी थी।
यह भी पढ़ें: अमेरिका में बच्चियों के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ मामले में भारतीय मूल की डॉक्टर गिरफ्तार