Move to Jagran APP

माउंट एवरेस्ट पर हिमस्खलन, 13 नेपाली गाइडों की मौत

काठमांडू। माउंट एवरेस्ट पर शुक्रवार को आए हिमस्खलन में 13 नेपाली शेरपा गाइडों की मौत हो गई है। इस घटना में कई अन्यों के घायल होने की भी खबर है। जानकारी के मुताबिक सात पर्वतारोही अभी भी लापता बताए गए हैं। इनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। इसे दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर पर्वतारोहण की सबसे खतरनाक दुर्घटन

By Edited By: Published: Sat, 19 Apr 2014 09:50 AM (IST)Updated: Sat, 19 Apr 2014 02:49 PM (IST)
माउंट एवरेस्ट पर हिमस्खलन, 13 नेपाली गाइडों की मौत

काठमांडू। माउंट एवरेस्ट पर शुक्रवार को आए हिमस्खलन में 13 नेपाली शेरपा गाइडों की मौत हो गई है। इस घटना में कई अन्यों के घायल होने की भी खबर है। जानकारी के मुताबिक सात पर्वतारोही अभी भी लापता बताए गए हैं। इनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। इसे दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर पर्वतारोहण की सबसे खतरनाक दुर्घटनाओं में एक बताया गया है।

loksabha election banner

नेपाल के पर्यटन मंत्रालय के पर्वतारोहण प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 13 शव बरामद कर लिये गए हैं और इन्हें बेस कैंप लाया गया है। वहीं तीन घायलों को काठमांडू ले जाया गया है। अधिकारी के मुताबिक एवरेस्ट पर बने बेस कैंप कैंप की ओर बढ रहे पर्वतारोही अचानक से आए इस हिमस्खलन की चपेट में आ गए।

इसमें अल्पाइन एसेंट और समिट नेपाल समेत छह विभिन्न अभियान के करीब 15 पर्वतारोही थे, जो हिमस्खलन में बह गये। करीब 100 शेरपा गाइड और पर्वतारोही हिमस्खलन के स्थान पर फंसे हुए हैं। नेपाल के पर्यटन विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि कुछ लापता पर्वतारोहियों को बचा लिया गया है लेकिन कुछ अब भी लापता बताये जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.