Move to Jagran APP

नाइजीरिया में मस्जिद में हमला, 120 की मौत

नाइजीरिया के सबसे प्रसिद्ध मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान हुए दोहरे बम धमाके में 120 लोगों की मौत हो गई और 270 अन्य घायल हो गए। कानो शहर स्थित ग्रैंड मस्जिद देश के एक बड़े मुस्लिम नेता की है और एक सप्ताह पहले ही उन्होंने बोको हराम के

By Rajesh NiranjanEdited By: Published: Sat, 29 Nov 2014 12:03 AM (IST)Updated: Sat, 29 Nov 2014 10:07 AM (IST)
नाइजीरिया में मस्जिद में हमला, 120 की मौत

कैटसिना। नाइजीरिया के सबसे प्रसिद्ध मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान हुए दोहरे बम धमाके में 120 लोगों की मौत हो गई और 270 अन्य घायल हो गए। कानो शहर स्थित ग्रैंड मस्जिद देश के एक बड़े मुस्लिम नेता की है और एक सप्ताह पहले ही उन्होंने बोको हराम के खिलाफ लोगों से हथियार उठाने का आह्वान किया था। हादसे के वक्त घटनास्थल पर मौजूद अमिनू अब्दुल्लाही ने बताया कि स्थानीय समय के अनुसार दिन में दो बजे नमाज शुरू होने के कुछ ही सेकंड बाद एक के बाद एक धमाके हुए।

loksabha election banner

नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि 92 शव कानो के एक अस्पताल में लाए जा चुके हैं। घायल लोगों को तीन अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि घायलों की संख्या बढऩे की आशंका है। इसी मस्जिद में पिछले सप्ताह बोको हराम के खिलाफ हथियार उठाने का आह्वान किया गया था।

नाइजीरिया में बम धमाकों में सौ मारे गए

कश्मीर घाटी में नहीं है आइएस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.