Move to Jagran APP

पाकिस्तान में बाढ़ से 116 लोग मरे

पाकिस्तान में बारिश के चलते आई विनाशकारी बाढ़ से कम से कम 116 लोगों की मौत हो गई और 7.5 लाख से ज्यादा प्रभावित हुए हैं। जबकि हजारों लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं जिन तक पहुंचने के लिए बचावकर्मी जूझ रहे हैं।

By Sachin BajpaiEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2015 06:38 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2015 07:34 PM (IST)
पाकिस्तान में बाढ़ से 116 लोग मरे

इस्लामाबाद । पाकिस्तान में बारिश के चलते आई विनाशकारी बाढ़ से कम से कम 116 लोगों की मौत हो गई और 7.5 लाख से ज्यादा प्रभावित हुए हैं। जबकि हजारों लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं जिन तक पहुंचने के लिए बचावकर्मी जूझ रहे हैं।

loksabha election banner

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने कहा कि बाढ़ पीडि़तों तक पहुंचने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बाढ़ से 7,52,274 लोग प्रभावित हुए हैं। एनडीएमए के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा में 59, पंजाब में 22, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 20, बलूचिस्तान में 10 और गिलगिट बाल्टिस्तान में पांच लोगों की मौत हुई है। आपदा राहत एजेंसी ने बताया कि बाढ़ संबंधी दुर्घटनाओं में 61 लोग घायल भी हुए हैं। पाकिस्तान में पिछले महीने से शुरू हुई मानसूनी बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई और 2,747 घरों को नुकसान पहुंचा है।

नेपाल में भूस्खलन, बाढ़ से 90 की मौत

नेपाल में पिछले दो महीनों में बाढ़ और भूस्खलन के चलते 90 लोग मारे गए। देश की संसद में रविवार को पेश की गई रिपोर्ट के अनुसार, विभिन्न आपदाओं के चलते 117 घर, चार पुल, पांच अस्थाई पुल और एक स्कूल ध्वस्त हो गया।

म्यांमार में भी 46 की गई जान

म्यांमार में आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 46 हो गई है। जबकि दूरस्थ इलाकों में बाढ़ में फंसे हजारों लोगों की मदद के लिए बचाव कर्मी उन तक पहुंचने के प्रयास में जुटे हैं। राहत और पुनर्वास विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि देशभर में बाढ़ के चलते 46 लोग मारे गए और दो लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

नेपाल में भूस्खलन और बाढ़ से 90 लोगों की मौत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.