भूकंप में लापता लोगों को ढूंढ़ने के लिए सामने आया गूगल
दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन गूगल ने नेपाल में लापता हुए लोगों के बारे में सूचना देने के लिए एक एेप्लिकेशन पेश किया है। गूगल के इस एेप्लिकेशन का नाम है - पर्सन फाइंडर। गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि गूगल पर्सन फाइंडर एक ऐसी वेब एप्लिकेशन
नई दिल्ली। पड़ोसी देश नेपाल में आये भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। नेपाल में 1500 से अधिक लोगों के मरने की खबर है और हजारों लोग अभी भी लापता हैं। वहीं भारत में भी 82 से अधिक लोगों के मरने की खबर है। दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन गूगल ने नेपाल में लापता हुए लोगों के बारे में सूचना देने के लिए एक एेप्लिकेशन पेश किया है। गूगल के इस एेप्लिकेशन का नाम है - पर्सन फाइंडर।
गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि गूगल पर्सन फाइंडर एक ऐसी वेब एप्लिकेशन है जहां पर लोग आपदा प्रभावित लोगों की स्थिति पोस्ट करने और उन्हें तलाशने में मदद कर सकते हैं। नेपाल में लापता लोगों का पता लगाने के लिए आप इस वेब एड्रेस पर जा सकते हैं: http://google.org/personfinder/2015-nepal-earthquake
नेपाल में भूकंप से भारी नुकसान, देखिए दर्दनाक तस्वीरें
कंपनी की ओर से बताया गया है कि आज नेपाल में आये भयानक भूकंप से हजारों लोग बेघर हो गए हैं और कई लापता है। इसको ध्यान में रखते हुए गूगल क्राइसेस टीम ने पर्सन फाइंडर ऐप्लिकेशन पेश किया है।
कंपनी ने कहा कि इस टूल की मदद से लापता लोगों का पता लगाया जा सकता है और यह एेप्लिकेशन हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में उपलब्ध है। गूगल पर्सन फाइंडर में जो भी आंकड़े डाले जाएंगे, वे हर किसी को उपलब्ध होंगे और उन्हें कोई भी देख सकता है। इसके जरिए कोई भी किसी की जानकारी प्राप्त करने के साथ लोगों ने जानकारी जोड़ भी सकता है।
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में भूकंप के झटके, देखे तस्वीरें