इलाज के बाद केंद्रीय जंल संसाधन मंत्री उमा भारती को एम्स से मिली छुट्टी
एम्स में भर्ती केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
By Amit MishraEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2016 05:47 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2016 07:38 AM (IST)
नई दिल्ली [जेएनएन]। एम्स में भर्ती केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई।उमा भारती को सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था।
Union Minister Uma Bharti, who was admitted to AIIMS on June 24th (Friday) following chest pain, has now been discharged.
— ANI (@ANI_news) June 27, 2016
एम्स के एक वरिष्ठ डाक्टर के मुताबिक मंत्री को आर्थोपेडिक विभाग के प्रमुख डाक्टर राजेश मल्होत्रा की निगरानी में नए निजी वार्ड में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद अब उमा भारती पूरी तरह से स्वस्थ हैं। 24 जून को भारती की तबीयत उस वक्त बिगड़ गई थी जब वह अकबर रोड स्थित अपने आधिकारिक आवास पर थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें