गोमुख-तपोवन ट्रैकिंग रूट पर दो पर्यटकों की मौत
गोमुख-तपोवन ट्रैकिंग रूट पर एक ही दिन मे दो पर्यटकों की मौत हो गई। दोनों के शव को पुलिस ने उत्तकाशी पहुंचा दिया है।
उत्तरकाशी। गोमुख-तपोवन ट्रैकिंग रूट पर एक ही दिन मे दो पर्यटकों की मौत हो गई। दोनों के शव को पुलिस ने उत्तकाशी पहुंचा दिया है।
बीती 30 मई को अमिर शाकिल किटूर (29 वर्ष) पुत्र शाकिल किटूर निवासी रिवानी रोड, फ्रिजर टाउन बंगलौर अपने साथियों के साथ गंगोत्री से तपोवन गया था। गत दिवस अचानक अमिर शाकिल किटूर ने साथियों से सिर दर्द की शिकायत की।
पढ़ें- सवारियों से भरी बस के चालक को रास्ते में पड़ा दिल का दौरा, फिर क्या हुआ, पढ़ें..
इस पर ट्रैकिंग दल के सदस्यों के साथ वह तपोवन से गंगोत्री के लिए चला। गत रात करीब डेढ़ बजे वे चीड़बासा के पास पहुंचे। जहां अमिर बेहोश हो गया और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया।
गत दोपहर को ही जगदीश उप्पा (29 वर्ष) पुत्र उप्पा साहेब माली निवासी थाणें महाराष्ट्र की गोमुख के पास मौत हुई थी। गत सुबह तपोवन में अचानक जगदीश उप्पा का स्वास्थ्य खराब हुआ।
पढ़ें-यमुनोत्री जा रही झारखंड की महिला यात्री की हृदय गति रुकने से मौत
ट्रैकिंग दल के सदस्य उसे पीठ पर लादकर गंगोत्री के लिए चले, लेकिन गोमुख के पास उसने दम तोड़ दिया। आज दोनों पर्यटकों के शव पुलिस ने उत्तरकाशी पहुंचाए। जहां दोनों का पोस्टमार्टम कर दिया गया। दोनों की मौत का कारण आक्सीजन की कमी माना जा रहा है।
पढ़ें- यमुनोत्री धाम को जा रहे यो यात्रियों की हृदयगति रुकने से मौत