Move to Jagran APP

बेतिया में चलती ट्रेन से फेंक दी गईं दो सहेलियां व एक महिला, जानिए...

बेतिया में शुक्रवार को गोरखपुर की दो लड़कियाें व एक महिला को चलती ट्रेन से फेंक दिया गया। उनमें एक लड़की की मौत हो गई, जबकि शेष दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के कारण फिलहाल अज्ञात हैं।

By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 08 Jan 2016 12:33 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jan 2016 09:56 PM (IST)
बेतिया में चलती ट्रेन से फेंक दी गईं दो सहेलियां व एक महिला, जानिए...

पटना। बेतिया में गोरखपुर की दो सहेलियों व एक महिला को चलती ट्रेन से फेंक दिया गया। उनमें एक लड़की की मौत हो गई, जबकि शेष दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के कारण फिलहाल अज्ञात हैं।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को बेतिया में रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ दो लडकियां बुरी तरह घायल अवस्था में तड़पती मिलीं। आनन-फानन में उन्हें बेतिया स्थित एमजेके अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की मौत हो गई।

आशंका है कि तीनों को मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज इंटरसिटी एक्सप्रेस से फेंका गया होगा, क्योंकि इस ट्रेन के गुजरने के पहले घटनास्थल पर वे नहीं थीं।

पुलिस के अनुसार दोनों लड़कियों के हाथ पर एक सामान टैटू होने से दोनों के परिचित होने की आशंका है। घायल लड़की की हथेली पर मतमा तथा मृत की हथेली पर श्रेया लिखा है। दोनों उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के संतकबीर की निवासी हैं। महिला के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

ममता के पिता जयचंद्र मिश्र ने बताया कि वह उनकी बेटी अपनी सहेली श्रेया के साथ कोचिंग के लिए घर से निकली थी। परिजन खोज में जुटे थे। इसी दौरान रेल थानाध्यक्ष सुनील कुमार राव ने घटना की सूचना दी। उन्होंने घायल महिला के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की। पुलिस महिला की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

घायल लड़की और महिला बेहोश हैं। उनके होश में आने और परिजनों के बयान के बाद स्थिति साफ होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.