Move to Jagran APP

यमुना एक्सप्रेस पर हादसे में छह की मौत

तेज रफ्तार वाहनों के लिए मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। आज तड़के तथा कल देर रात यहां दो हादसों में छह लोगों की मौत हो गई।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 27 Apr 2015 12:22 PM (IST)Updated: Mon, 27 Apr 2015 01:42 PM (IST)
यमुना एक्सप्रेस पर हादसे में छह की मौत

लखनऊ। तेज रफ्तार वाहनों के लिए मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। आज तड़के तथा कल देर रात यहां दो हादसों में छह लोगों की मौत हो गई।

loksabha election banner

मथुरा एक्सप्रेस हाइ वे पर कल देर रात सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। देर रात करीब एक बजे दिल्ली की ओर से एक स्विफट कार (डीएल 9सी- क्यूएस 1379) आगरा की ओर जा रही थी। एक्सप्रेस वे पर नौहझील व सुरीर के बीच कार बेकाबू हो गई। तेज रफ्तार कार डिवाडर फांद कर विपरीत दिशा से आ रही टाटा एरिया कार (डीएल 8 सीएम 9210) से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में स्विफट कार में सवार लक्ष्मीनगर दिल्ली निवासी जिज्ञांसु, दिल्ली के मयूर विहार (मूल निवासी बलिया), निवासी उमेश चंद्र के साथ नकुल शुक्ला और मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। यह चारों लोग हिंदुस्तान टाइम्स (साहिबाबाद पार्क, नोएडा) के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। और कानपुर किसी बैठक में भाग लेने जा रहे थे। पुलिस रात में चारों को लेकर पहले वृंदावन के अस्पताल और फिर मथुरा जिला अस्पताल आई। यहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। मनोज कुमार के पिता अजब सिंह ने थाना नौहझील मे रिपोर्ट दर्ज कराई है। टाटा एरिया में सवार तीन लोग भी घायल हो गए जिन्हें रात में ही इलाज के लिए नोएडा भेजा गया।

एक्सप्रेस वे पर सुबह हादसा, दो की मौत

आज तड़के भी एक हादसा हो गया जिसमें दो लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। आगरा से नोएडा की ओर जा रही होंडा अमेज कार(यूपी 78 सीएम 0005) नौहझील के पास आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। कार में सवार विकास राजपाल सिंह व मिनाज निवासी किदवई नगर मिक्की हाउस, कानपुर) की मौके पर ही मौत हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.