यूपी टूरिज्म के होटल में बेशर्मी, पकड़े गए सात जोड़े
गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग का होटल बेशर्मी का अड्डा बन गया है। कई शिकायतों के बाद जब सिटी मजिस्ट्रेट ने कल शाम छापा मारकर सात जोड़ों को पकड़ा। युवतियों से महिला थाने में पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया। यह सभी लोग दिल्ली से आकर यहां
लखनऊ। गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग का होटल बेशर्मी का अड्डा बन गया है। कई शिकायतों के बाद जब सिटी मजिस्ट्रेट ने कल शाम छापा मारकर सात जोड़ों को पकड़ा। युवतियों से महिला थाने में पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया। यह सभी लोग दिल्ली से आकर यहां रुके थे। सातों कमरों से शराब की बोतलें मिली है।
गाजियाबाद के सिहानीगेट में कल शाम यूपी टूरिज्म के हिंडन होटल में सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ ने छापा मारा। तलाशी के दौरान सात कमरों से 14 लोगों को पकड़ा गया। इनमें सात महिलाएं व सात पुरुष शामिल थे। सभी दिल्ली से आए थे और एक दिन के लिए कमरा किराए पर लेकर रुके थे। पकड़े गए लोगों में 65 वर्षीय वृद्ध भी शामिल था। पुलिस सभी महिला थाने ले आई। यहां पूछताछ के बाद सभी के वयस्क होने और मर्जी से आने के कारण पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। छापे के दौरान पुलिस को कुछ कमरों से बीयर तथा शराब की बोतलें भी मिलीं।
सीओ द्वितीय रणविजय सिंह ने बताया कि चेकिंग की गई थी। यहां मिले लोगों से पूछताछ की गई तो सभी वयस्क निकले और मर्जी से आकर रुके थे। यह लोग किसी प्रकार का अनैतिक कार्य नहीं कर रहे थे। इसके कारण उन्हें छोड़ दिया गया।