तमंचा दिखाकर पीलीभीत में शिक्षिका से दुष्कर्म
प्राइमरी की शिक्षिका के साथ पीलीभीत में एक व्यक्ति ने आज दिनदहाड़े दुष्कर्म किया। पुलिस ने दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।
By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 23 Jan 2015 02:12 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jan 2015 02:15 PM (IST)
लखनऊ। प्राइमरी की शिक्षिका के साथ पीलीभीत में एक व्यक्ति ने आज दिनदहाड़े दुष्कर्म किया। पुलिस ने दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीलीभीत के बिल्संडा थाना क्षेत्र में पैदल ही प्राइमरी स्कूल जा रही एक शिक्षिका को तमंचा दिखाकर दुष्कर्मी ने गन्ने के खेत में खींच लिया। इसके बाद उसने शिक्षिका के साथ दुष्कर्म किया। युवक के चंगुल से छूटने के बाद पीडि़ता ने घटना की जानकारी घर वालों को दी। शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर खेड़ा गांव के मिंटू को गिरफ्तार कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें