पूर्वांचल की बाढ़ का जायजा लेंगे राजनाथ सिंह
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बाढ़ के कारण खराब हो चुकी स्थिति का केंद्र सरकार ने भी संज्ञान लिया है।
By Edited By: Published: Fri, 22 Aug 2014 11:49 AM (IST)Updated: Fri, 22 Aug 2014 11:49 AM (IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बाढ़ के कारण खराब हो चुकी स्थिति का केंद्र सरकार ने भी संज्ञान लिया है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज गोरखपुर तथा बस्ती मंडल के जिलों के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज दिन में करीब 12-12:30 बजे तक गोरखपुर पहुंचेंगे। इसके बाद उनके अन्य कार्यक्रम हैं। राजनाथ सिंह आज बीएसएफ के विमान से गोरखपुर के एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके बाद गृह मंत्री हेलीकाप्टर से गोरखपुर व बस्ती मंडल के साथ आसपास के जिलों के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद गोरखपुर सर्किट हाउस में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें