गोरखपुर में सूदखोरों के ब्याज का शिकार बना रेलकर्मी
गोरखपुर में आज एक रेलवे कर्मचारी सूदखोर के ब्याज की भेंट चढ़ गया। सूदखोरों की धमकी के कारण गोरखपुर में पूर्वोत्तर रेलवे वर्कशाप कर्मचारी एहसान खान ने फंदे पर लटक कर जान दे दी।
लखनऊ। गोरखपुर में आज एक रेलवे कर्मचारी सूदखोर के ब्याज की भेंट चढ़ गया। सूदखोरों की धमकी के कारण गोरखपुर में पूर्वोत्तर रेलवे वर्कशाप कर्मचारी एहसान खान ने फंदे पर लटक कर जान दे दी।
एहसान खान शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया रेलवे कालोनी में रहते थे। पत्नी निगार खातून मायके गई थी। आज सुबह वह घर लौटीं। उनकी ही सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश बरामद की। पत्नी के मुताबिक एहसान खां ने कार्यालय में साथियों से सूद पर रुपये लिए थे। सूद के साथ अब उनका कर्ज बढ़ कर 10 लाख रुपया से अधिक हो गया था। उनको अब रकम समय पर लौटाने के लिए लगातार धमकियां मिल रही थी। माना जा रहा है कि इस भय से उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।