मोदी के शासन में महंगाई चरम पर : राहुल
बछवाड़ा : बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के अयोध्याटोल में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस
बछवाड़ा : बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के अयोध्याटोल में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा व मोदी सिर्फ वादा करने वाले हैं। वे वादा निभाना नहीं जानते हैं। कहा, यदि वे वादा निभाते तो आज महंगाई चरम पर नहीं होती। स्थिति यह है कि मोदी के शासनकाल में प्याज का 70 रुपये किलोग्राम हो गया है। दाल गरीबों की पहुंच से बाहर है। हरी सब्जियों की कीमत भी आसमान पर है।
उन्होंने कहा कि, महंगाई का कारण केंद्र सरकार द्वारा पूंजीपतियों को संरक्षण देना है। नरेन्द्र मोदी पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि मोदी ने लोकसभा चुनाव में प्रतिवर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। परंतु उनके शासन के करीब डेढ़ साल में एक भी व्यक्ति को रोजगार नहीं दिया गया। रोजगार के लिए महाराष्ट्र जाने वालों को भाजपा व उनके समर्थकों द्वारा भगाया जा रहा है। हम चाहते है कि बिहार की जनता बिहार में रोजगार पाए जिस पर प्रधानमंत्री ने कभी ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि आज मुख्यामंत्री नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद एवं कांग्रेस एक होकर महागठबंधन के बैनर तले बिहार का विकास चाहते है। कहा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को सही रस्ते पर लाने का काम किये हैं। उन्होंने 1.05 करोड़ गरिबों को पानी, विजली ,देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ बिहार का नहीं है। महागठबंधन भाजपा को बिहार ही नहीं बल्कि दिल्ली से भी हटाने का काम करेगी। उन्होंने बछवाड़ा से महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी रामदेव राय बेगूसराय से महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी अमिता भूषण सहित बेगूसराय के सातों विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे महागठबंधन के प्रत्याशियों को भरी मतों से जिताने की अपील की। मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव परेस घनान, कांग्रेस के बिहार प्रभारी सी पी जोशी, प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी, विधान पार्षद मदनमोहन झा, दिलीप कुमार चौधरी, बेगूसराय के कांग्रेश प्रत्याशी अमिता भूषण हरियाणा के विधायक कैप्टन अजय ¨सह, अभय कुमार सार्जन, मनोज कुमार ¨सह आदि भी मौजूद थे।