रैली स्थल का हुआ भूमि पूजन
बहराइच : भाजपा की आठ नवंबर को प्रस्तावित विजय शंखनाद रैली के लिए विश्वरिया के महाराजा सुहेलदेव मैदान पर भूमि पूजन गुरुवार को हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ला भूमि पूजन के लिए हुए हवन के यजमान रहे। लखनऊ से आए आचार्य राममोहन शुक्ल ने विधि-विधान के साथ पूजन व हवन कराया।
गुरुवार सुबह आसपास के जिले के पदाधिकारियों की मौजूदगी में भूमि पूजन का कार्यक्रम शुरू हुआ। पूजन-अर्चन व हवन वैदिक मंत्रों से किया गया। पूजन-अर्चन के साथ ही रैली कार्यक्रम की तैयारी तेज हो गई है। भूमि पूजन के दौरान पूर्व मंत्री बाबूलाल वर्मा, पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह, रवि अग्रवाल, रैली संयोजक मुकुट बिहारी वर्मा, पूर्व सांसद पद्मसेन चौधरी, विधायक सावित्री बाई फुले, पूर्व एमएलसी सुभाष त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री अनुपमा जायसवाल, पूर्व मंत्री अक्षयवर लाल गोंड, जिलाध्यक्ष गुलाबचंद्र शुक्ल, श्यामकरन टेकड़ीवाल, राहुल राय, श्रीनाथ शुक्ला, संचित सिंह, जितेंद्र त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव, राजेश निगम, विद्या अग्रवाल, पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री, जिलाध्यक्ष गोंडा इकबाल बहादुर तिवारी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कमलावती, जिलाध्यक्ष बलरामपुर चंद्रप्रकाश सिंह, रवि अग्रवाल, दीपक सत्या, पवन तिवारी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, नवीन भानीरामका, संदीप अग्रवाल, आभा गोयल, प्रभा सोनी, अवधेश कश्यप, आनंद कश्यप, जय जय अग्रवाल, विनय जैन, श्रवण शुक्ला सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर