बलरामपुर में मजदूर नेता की हत्या
लखनऊ। बलरामपुर में आज सुबह करीब नौ बजे बलरामपुर चीनी मिल के एक मजदूर नेता की गोली मारकर हत्य
By Edited By: Published: Mon, 22 Sep 2014 10:13 AM (IST)Updated: Mon, 22 Sep 2014 10:13 AM (IST)
लखनऊ। बलरामपुर में आज सुबह करीब नौ बजे बलरामपुर चीनी मिल के एक मजदूर नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बलरामपुर चीनी मिल के मजदूर नेता 55 वर्षीय हरेन्द्र सिंह आज अपने खेत देखने गए थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने उनको गोली मार दी। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस मामले में भाजपा के जिलाध्यक्ष सहित पांच लोगों पर हत्या करने का आरोप है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें