शहीद के नाम से होगा अब इंटर कालेज का नाम
मुख्यमंत्री हरीश रात ने 26/11 के मुंबई हमलों में शहीद गजेंद्र बिष्ट के नाम पर कालेज का नाम करने की घोषणा की। अब नयागांव स्थित जनता इंटर कालेज का नाम शहीद गजेंद्र सिंह बिष्ट होगा।
देहरादून। मुख्यमंत्री हरीश रात ने 26/11 के मुंबई हमलों में शहीद गजेंद्र बिष्ट के नाम पर कालेज का नाम करने की घोषणा की। अब नयागांव स्थित जनता इंटर कालेज का नाम शहीद गजेंद्र सिंह बिष्ट होगा।
मुंबई हमले की सातवीं बरसी के मौके पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है। यहां के जवान हर मोर्चों में आगे रहते हैं।
बीजापुर हाउस में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 26/11 के मुंबई हमलों में शहीद अशोक चक्र गजेंद्र बिष्ट नया गांव निवासी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में शहीदों के स्मारकों व मूर्तियों के नियमित रखरखाव के लिए संस्कृति विभाग में अलग से विंग बनाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि शहीद गजेंद्र बिष्ट ने अपनी वीरता व जज्बे से उत्तराखंड को गौरवांवित किया है। मुम्बई हमलों को विफल करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। हमें अपने वीर सपूतों पर नाज है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शहीद गजेंद्र बिष्ट को समर्पित फेसबुक पेज को भी लांच किया। उन्होंने शहीद गजेंद्र बिष्ट की धर्मपत्नी श्रीमती विनीता बिष्ट को शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया।
पढ़ें-असहिष्णुता पर आमिर का बयान उचित: राजीव शुक्ला