Move to Jagran APP

BJP के बागी निर्दलीय प्रत्‍याशी को गोली मारी, घर में डकैती, बमबारी व फायरिंग

मधुबनी की झंझारपुर सीट से पर्चा भरने जा रहे भाजपा के बागी निर्दलीय प्रत्‍याशी सुनील झा को अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मार दी। अपराधी करीब 14 लाख की लूटपाट कर चलते बने। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने घंटों एनएच जान रखा।

By Amit AlokEdited By: Published: Sat, 10 Oct 2015 10:13 AM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2015 07:58 PM (IST)
BJP के बागी निर्दलीय प्रत्‍याशी को गोली मारी, घर में डकैती, बमबारी व फायरिंग

मधुबनी। विधानसभा चुनाव में झंझारपुर सीट से पर्चा भरने जा रहे भाजपा के बागी निर्दलीय प्रत्याशी सुनील झा को अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मार दी। अपराधी करीब 14 लाख की लूटपाट कर चलते बने। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने घंटों एनएच 57 को जाम रखा।

loksabha election banner

झंझारपुर अनुमंडल प्रक्षेत्र के भैरवस्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत रैमा गांव में शुक्रवार आधी रात डॉ. सुनील झा के घर में डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया। अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी व बमबारी करते हुए करीब 14 लाख की संपत्ति लूट ली। उन्होंने धमकी देते हुए बताया कि वे सुनील झा के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी से जुड़े हुए हैं।

करीब दो दर्जन अपराधी रैमा गांव में डाॅ.सुनील कुमार झा के आवास के ग्रिल का ताला तोड़कर घुसे। उन्होंने पहले उनके बड़े भाई राजेन्द्र झा और भाभी रेणु देवी को अपने कब्जे में किया और उनकी पिटाई करने लगे।

आवाज सुनकर जैसे ही डाॅ. सुनील कुमार झा बाहर निकले, डकैतों ने उनके पैर में गोली मार दी। उनकी पत्नी पूनम झा की भी पिटाई की गई।

दहशत फैलाने के लिए डकैत लगातार गोलीबारी और बमबारी कर रहे थे। आवाज सुनकर ग्रामीण जुटने लगे तो डकैत भाग निकले। हालांकि, जाते-जाते उन्होंने सुनील झा की पड़ोसी उमेश झा की पत्नी काशी देवी और सरोज झा के पुत्र नूनू झा को भी घायल कर दिया।

घायल डाॅ.सुनील कुमार झा, राजेन्द्र झा, रेणु देवी और काशी देवी का इलाज सदर अस्पताल मधुबनी में चल रहा है।

डाॅ. सुनील कुमार झा की पत्नी पूनम झा ने बताया कि अपराधियों में से एक सुनील झा से कह रहा था कि वह उनके राजनैतिक प्रतिद्वंद्वी का आदमी है और उनकी जान लेने आया है। ज्ञात हो कि डाॅ.सुनील कुमार झा ने विधान सभा चुनाव में नामांकन के लिए कल शुक्रवार को ही नाजिर रसीद (एनआर) कटवाई है। वे पहले भाजपा से जुड़े थे, लेकिन वहां टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वाले हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.