उदय सिंह बने पूंडरी सोसाइटी के प्रधान
By Edited By: Published: Thu, 22 Sep 2011 08:12 PM (IST)Updated: Thu, 22 Sep 2011 08:14 PM (IST)
पूंडरी : पूंडरी सोसाइटी के चुनाव बृहस्पतिवार को अनाज मंडी में सर्व सम्मति से संपन्न हुआ। इनमें उदय सिंह बरसाना को प्रधान व सुलतान सिंह रसीना को उपप्रधान बनाया गया। इस मौके पर निदेशक धनपत हाबड़ी, संजय सांच, शिमला देवी व कृष्ण की मौजूदगी में दोनों पदाधिकारियों पर सर्वसम्मति बनी और दोनों के नामों की घोषणा कर दी गई। इस मौके पर मौजूद हलका विधायक सुलतान सिंह जडौला के भाई रामचंद्र जडौला ने दोनों पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया और उनसे अपील की कि वे किसानों के हितों के लिए काम करे। इस मौके पर ब्लाक समिति चेयरमैन विजयपाल कौल, खजान सिंह हाबड़ी, जलविंद्र बरसाना, ईश्वर मोहना, सतबीर सांच, बलवंत सिंह संगरोली, रणबीर आहूं आदि उपस्थित थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें