वाहनों पर लगाया फॉर सेल का बोर्ड
अलीगढ़ : शनिवार को व्यापारियों ने अपने वाहनों पर फॉर सेल लिखकर पेट्रोल मूल्य वृद्धि का विरोध किया। अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल (मिश्रा गुट) के महानगर के पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए केन्द्र की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया और पेट्रोल मूल्य वृद्धि वापसी की मांग की। महानगर अध्यक्ष ज्ञानचंद वाष्र्णेय के नेतृत्व में व्यापारी इन्दिरा मार्केट स्थित कार्यालय पर इकट्ठा हुए और नारेबाजी की। महामंत्री भूपेंद्र वाष्र्णेय ने कहा कि पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ने से दोपहिया वाहन चलाना कठिन हो गया है। अब वाहन बेचकर साइकिल खरीदने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। प्रदर्शन में जयगोपाल, मोहम्मद इनाम, सरदार ढाल सिंह, इमरान सचित, हर्षित, सरिता माहेश्वरी, पुष्पा गुप्ता, असलम, मसूद, आरिफ, अशोक परोपकारी, साहब सिंह शामिल हुए। जिला युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री करन वाष्र्णेय के नेतृत्व में व्यापारियों ने हकीम की सराय में पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका और केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया। पुतला दहन के समय योगेंद्र गुप्ता, इमरान, नौशाद, सलीम, दीपक शर्मा, सलमान, शकील, पुनीत आदि मौजूद थे।
केन्द्र का पुतला फूंका
अलीगढ़: सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव सलमान शाहिद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केलानगर चौराहे पर पेट्रोल में मूल्यवृद्धि के विरोध में केन्द्र सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर शब्बू खान, हिलाल खान, नईम अख्तर, अली काशिक, सिराज सलमानी, आलोक शर्मा, जुबैर खान आदि थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर