Move to Jagran APP

हैवानियत की हद - सिवान में पिता ने दुधमुंही विकलांग बेटी को मार डाला

बड़हरिया के तेतहली गांव में शुक्रवार की सुबह ससुराल में एक युवक ने अपनी 17 दिन की दुधमुंही बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी। बेटी जन्‍म से विकलांग थी। इससे वह क्षुब्‍ध था। पहली संतान के रूप में बच्ची जन्म से विकलांग थी, इसे लेकर युवक क्षुब्ध था।

By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2015 08:29 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2015 08:40 PM (IST)
हैवानियत की हद - सिवान में पिता ने दुधमुंही विकलांग बेटी को मार डाला

सिवान। बड़हरिया के तेतहली गांव में शुक्रवार की सुबह ससुराल में एक युवक ने अपनी 17 दिन की दुधमुंही बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी। बेटी जन्म से विकलांग थी। इससे वह क्षुब्ध था।

loksabha election banner

पहली संतान के रूप में बच्ची जन्म से विकलांग थी, इसे लेकर युवक क्षुब्ध था। मां सुबह बच्ची को पति के पास सुलाकर शौच के लिए गई थी। लौटकर आई तो मासूम के मुंह व नाक से खून निकल रहा था। इसके बाद वह चिल्लाई तो लोगों को घटना के बारे में पता चला। आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन आसपास के लोगों ने पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

बड़हरिया थाना क्षेत्र के भामोपाली गांव निवासी रामा महतो के बेटे उपेन्द्र महतो की शादी तेतहली निवासी महाजन महतो की पुत्री पानमती देवी से 7 मई 2014 को हुई थी। कुछ माह पहले पानमती अपने मायके चली आई थी। यहां 15 मई को उसने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी के पैर व हाथ सामान्य नहीं थे।इसे लेकर उपेंद्र आए दिन पत्नी को कोसता रहता था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.