दीपावली पर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना
लखनऊ। राज्यपाल राम नाईक, विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, विधान परिषद सभापति गणेश शंकर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक आज दोपहर राज भवन में बच्चों, वरिष्ठ अधिकारियों व गणमान्य नागरिकों से भेंट की। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को पटखें और मिठाई देते हुए आज और कल दो दिन के लिए पढ़ाई बंद कर खूब हंसी खुशी से दीपावली मनाने को कहा। उन्हों प्रदेशवासियों को बधई दी। विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, विधान परिषद सभापति गणेश शंकर पाण्डेय, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव व पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई देते हुए सुख समृद्धि की कामना की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री, प्रदेश बसपा अध्यक्ष राम अचल राजभर, रालोद प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान और प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने भी दीपावली पर जनता को बधाई दी है।