Move to Jagran APP

दारोगा की शह पर सिपाहियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

मथुरा के बरसाना में एक महिला ने कल गोवर्धन थाने के दारोगा की शह पर दो सिपाहियों पर सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि तीन दिन पहले उसे गोवर्धन बुलाया। वहां दारोगा ने धर्मशाला का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद दो सिपाहियों ने

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 20 Dec 2014 11:53 AM (IST)Updated: Sat, 20 Dec 2014 12:00 PM (IST)
दारोगा की शह पर सिपाहियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

लखनऊ। मथुरा के बरसाना में एक महिला ने कल गोवर्धन थाने के दारोगा की शह पर दो सिपाहियों पर सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि तीन दिन पहले उसे गोवर्धन बुलाया। वहां दारोगा ने धर्मशाला का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद दो सिपाहियों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। सीओ सदर ने प्रारंभिक जांच में मामले को संदिग्ध बताया है।

loksabha election banner

भरतपुर (राजस्थान) के थाना डीग क्षेत्र के एक गांकी महिला परिवार के साथ मथुरा के बरसाना में रह रही है। कलक्ट्रेट पर कल अपने पति और बच्चे के साथ आई महिला ने मथुरा एसएसपी मंजिल सैनी को शिकायती पत्र दिया। इसमें थाना गोवर्धन में तैनात दो सिपाहियों पर तीन दिन पहले सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज आरोप लगाया। महिला ने बताया कि ससुराल के दो लोग उनका उत्पीडऩ कर रहे हैं। 12 दिसंबर को गोवर्धन परिक्रमा के दौरान थाना गोवर्धन में तैनात होमगार्ड से उसकी मुलाकात हुई थी। होमगार्ड को उन्होंने समस्या बताई। होमगार्ड ने उससे कहा कि जो लोग उत्पीडऩ कर रहे, उनको गोवर्धन बुला लो। वह दारोगा से कहकर दोनों को जेल भिजवा देगा। 16 को दारोगा ने कॉल करके गोवर्धन बुलाया। महिला ने दारोगा के कहने पर उसकी ससुराल के लोगों को भी गोवर्धन बुला लिया। बकौल महिला, दोनों लोग धर्मशाला में रुके हुए थे। दारोगा दो सिपाहियों और होमगार्ड के साथ उसे धर्मशाला में ले गया, जबकि उसके पति को सौंख अड्डा पर छोड़ गया था। पुलिस ने दोनों लोगों की कमरे में बंद कर पिटाई भी की और उसे (महिला) दूसरे कमरे में रुकने को कह दिया। महिला ने बताया कि दोनों सिपाही कमरे में आए और दारोगा ने बाहर से कमरा बंद कर दिया। दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दारोगा ने उससे जुबान बंद रखने को दो लाख रुपये देने की भी पेशकश भी की। एसएसपी मंजिल सैनी ने सीओ सदर अनिल यादव को मामले की जांच करने के लिए गोवर्धन भेज दिया। जांच के बाद सीओ सदर ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या महिला का आरोप संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। अभी मामले की जांच जारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.