किशोरी के साथ दुष्कर्म
By Edited By: Published: Thu, 27 Mar 2014 11:33 PM (IST)Updated: Thu, 27 Mar 2014 11:33 PM (IST)
बदायूं : युवक ने दोस्त की मदद से तमंचे के बल पर किशोरी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने दोनों युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम निवासी किशोरी बीती रात घर में अकेली थी। उसकी मा अपने मायके गई हुई थी। आरोप है कि स्वरूपपुर निवासी एक युवक अपने दोस्त के साथ उसके घर में घुस गया। उसने तमंचे के बल पर छात्रा से दुष्कर्म किया। छात्रा की मा जब घर वापस लौटी तो पीड़ित किशोरी ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। किशोरी को लेकर उसकी मां कोतवाली पहुंची। पीड़िता की मां ने स्वरूपपुर निवासी योगेंद्र कुमार और उसके दोस्त सुरेंद्र कुमार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जाता है कि आरोपी युवक व छात्रा दोनों एक ही कालेज में पढ़ते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें