इलाहाबाद के सीएमपी डिग्री कालेज में गोली चली, एक घायल
लखनऊ। इलाहाबाद के सीएमपी डिग्री कालेज में छात्रों के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर आज दिन में
लखनऊ। इलाहाबाद के सीएमपी डिग्री कालेज में छात्रों के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर आज दिन में गोली चल गई। इसमें एक छात्रा गोली लगने के कारण घायल भी हो गई है, जिसे स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माहौल तनावपूर्ण होने के कारण पुलिस ने कालेज को छावनी में तब्दील कर दिया है।
सीएमपी डिर्ग्री कालेज में आज करीब 11 बजे छात्रों के दो गुटों में फायरिंग में एक छात्रा को गोली लग गई। उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहा पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस गोली मारने के आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। सीएमपी डिर्ग्री कालेज के मुख्य द्वार पर छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो रही थी। कुछ देर बाद ही दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान उधर से गुजर रही दुर्गा छात्रा आनंद पुत्री कमल प्रसाद के पैर में गोली लग गई। छात्रा को गोली लगते ही छात्र भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं का हुजूम अस्पताल पहुंच गया। आक्रोशित छात्रों ने आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी के लिए नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझा-बुझाकर शात किया। डाक्टरों के मुताबिक बीए प्रथम वर्ष की इस छात्रा की हालत गंभीर है। एसओ जार्जटाउन के मुताबिक इस घटना में शामिल आरोपी छात्रों के बारे में पता लगाया जा रहा है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू हैं।