शराब पीकर हंगामा करने से मना करने पर हैवान बना पिता
लखनऊ। देवरिया में नशे में धुत एक व्यक्ति ने दांत से गले की नस काटकर बेटे की जान ले ली। बेटे
लखनऊ। देवरिया में नशे में धुत एक व्यक्ति ने दांत से गले की नस काटकर बेटे की जान ले ली। बेटे का कसूर सिर्फ इतना था कि नशे की हालत में पिता को हंगामा करने से रोक रहा था। इससे कुपित पिता ने उसके गले में जोर से दांत गड़ा दिया, जिससे नस कट जाने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पिता फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है।
बरहज के गांव परसिया देवार निवासी लोहार निषाद कल शराब पीकर घर पहुंचा और पहुंचते ही हंगामा करने लगा। मना करने पर अपने पुत्र अजय से उलझ गया। पिता-पुत्र के बीच कहासुनी शुरू हुई। इस दौरान उसने पुत्र को पहले थप्पड़ मारा और बाद में उसके गले में काट लिया। दांत गड़ने से बेटे के गले की नस कट गई। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे अलग किया, तब तक बेटे की हालत गंभीर हो गई। इसके बाद पिता फरार हो गया। ग्रामीण बेटे को अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। बेटे की मौत के बाद घर में कमाने वाला कोई नहीं बचा है। क्योंकि पिता के शराबी होने से अजय ही दो छोटे भाइयों व मां का खर्च चलाता था।