चीला पावर हाउस से एक व्यक्ति का शव बरामद
लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र के अंतर्गत चीला पावर हाउस के जलाशय में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक की शिनाख्त धनवीर (45 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह पायल निवासी कुनाव गॉव चीला चौकी जिला पौड़ी गढ़वाल के रूप में की गई।
ऋषिकेश। लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र के अंतर्गत चीला पावर हाउस के जलाशय में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक की शिनाख्त धनवीर (45 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह पायल निवासी कुनाव गॉव चीला चौकी जिला पौड़ी गढ़वाल के रूप में की गई।
बताया जा रहा है कि धनवीर सिंह दो दिन से घर से लापता चल रहे थे। गत शाम करीब छह बजे बैराज चीला मार्ग पर कुनाऊ पुलिया नहर के किनारे एक लावारिस साइकिल एक जोड़ी चप्पल पेंट व कमीज आदि बरामद की गई थी।
आज दोपहर शव बरामद होने से पुलिस को आशंका है कि संभवतया धनवीर कपड़े उतार कर नहर में गए होंगे। इस दौरान पांव फिसलने से वह नहर में गिर गया। मृतक के परिजनों ने उसकी शिनाख्त कर ली।
पढ़ें-करंट की चपेट में आकर युवक झुलसा