Move to Jagran APP

केंद्र के पास पैसे की नहीं नीयत की कमी : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि केंद्र सरकार के पास पैसे नहीं नीयत की कमी है। पहले वादा किया काला धन लाएंगे, अब कहते हैं योगा कराएंगे। दावा किया महंगाई कम करेंगे, अब कहते हैं स्वच्छ भारत बनाएंगे।

By Pradeep Kumar TiwariEdited By: Published: Thu, 27 Aug 2015 07:18 PM (IST)Updated: Thu, 27 Aug 2015 07:28 PM (IST)
केंद्र के पास पैसे की नहीं नीयत की कमी : केजरीवाल

पटना। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि केंद्र सरकार के पास पैसे नहीं नीयत की कमी है। पहले वादा किया काला धन लाएंगे, अब कहते हैं योगा कराएंगे। दावा किया महंगाई कम करेंगे, अब कहते हैं स्वच्छ भारत बनाएंगे।

loksabha election banner

केंद्र सरकार को गरीब और किसान विरोधी बताते हुए केजरीवाल ने कहा कि जो गलती दिल्ली में की वही गलती बिहार में दोहरा रहे हैं। दिल्ली में होर्डिंग लगाकर कहा केजरीवाल का गोत्र उपद्रवियों का है। अब बिहार के डीएनए को चैलेंज कर रहे हैं।

जनता इंसाफ करेगी। केजरीवाल गुरुवार को बिहार लोक सेवाओं के अधिकार कानून के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर अधिवेशन भवन में 'कुशल लोक सेवा प्रणाली के माध्यम से नागरिकों का सशक्तीकरण' विषय पर आयोजित सेमिनार को संबोधित करने पटना आए हुए थे।

अपने संबोधन में केजरीवाल ने बिहार में लोक सेवाओं के अधिकार कानून और सूचना के अधिकार कानून में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के सुशासन की गूंज दिल्ली तक हो रही है। दिल्ली में हुए चुनावों का हवाला देते हुए केजरीवाल ने कहा कि चुनाव के नतीजे जबरदस्त रहे। हमें 70 में से 67 सीटें मिली।

उन्होंने कहा समझना पड़ेगा कि इतनी सीटें क्यों मिलीं? लोग आज की राजनीतिक व्यवस्था से परेशान थे। आज इनकी, कल उनकी सरकार, यही सिलसिला चल रहा था। जब हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की बात की तो लोगों को विकल्प मिल गया, मगर अब डर लगता है। लोगों का विश्वास टूटना नहीं चाहिए, वरना लोग विश्वास करना बंद कर देंगे।

केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर दिल्ली की सरकार के कामों में अडंग़ा डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश ने बड़ी उम्मीदों के साथ उन्हें दिल्ली की गद्दी सौंपी थी। काला धन, महंगाई घटाने से लेकर न जाने कितने वादे किए गए थे, मगर आज क्या काम हो रहा है जनता इसका आकलन कर रही है।

फिल्म और टेलीविजन इंस्टीट्यूट जैसे संस्थान को जिद के कारण बर्बाद किया जा रहा है। युवाओं का मोह इस सरकार से भंग हो गया है। उन्होंने भूमि अधिकार कानून में किए जा रहे बदलावों का हवाला देते हुए कहा है कि केंद्र की सरकार किसान और गरीब विरोधी है।

केजरीवाल ने कहा कि आज दो सरकारों के मॉडल लोगों के सामने हैं। आकलन हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि यदि आज दिल्ली में चुनाव हो जाएं तो आम आदमी पार्टी को 70 में 70 सीटें मिलेंगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर व्यंग्य करते हुए कहा कि वे सिर्फ कॉपरेटिव फेडरल्जिम की बात करते हैं, मगर काम चंद पूंजीपतियों के लिए करते हैं।

चुनाव के पहले तक राजनीति ठीक है, लेकिन बाद में केंद्र और राज्यों में तालमेल जरूरी है। यही नहीं हो रहा है, जो घातक है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आज बिहार के डीएनए पर सवाल खड़ा कर रही है। इतिहास गवाह है कि बिहार का डीएनए क्या है।

दिल्ली की गलती यहां भी दोहराई जा रही है। उन्होंने पैकेज की राजनीति में नीतीश कुमार के स्वर में स्वर मिलाया और कहा कि पैकेज ऐसे दिया मानो बिहार की बोली लगा रहे हों, मगर बिहार के लोग जवाब देंगे। चुप नहीं रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.