बाक्सिंग एकेडमी दुष्कर्म मामले में सहायक कोच गिरफ्तार
यहां बॉक्सिंग एकेडमी में 14 साल की लड़की से दुष्कर्म किए जाने के आरोपी सहायक कोच प्रदीप उर्फ परमा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिछले तीन दिन से फरार परमा को पुलिस ने उसके गांव से पकड़ा। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
जागरण संवाददाता, भिवानी : यहां बॉक्सिंग एकेडमी में 14 साल की लड़की से दुष्कर्म किए जाने के आरोपी सहायक कोच प्रदीप उर्फ परमा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिछले तीन दिन से फरार परमा को पुलिस ने उसके गांव से पकड़ा। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें : 14 साल की छात्रा से बाक्सिंग एकेडमी में दुष्कर्म
बॉक्सिंग एकेडमी के साथ नारायणी भवन में रहने वाली 14 साल की एक लड़की ने 24 जून की रात को एकेडमी के सहायक कोच गांव केलंगा निवासी प्रदीप उर्फ परमा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। उसने कहा थ कि प्रदीप ने उसे घर से खींचकर एकेडमी के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। उसने इस बारे में किसी को बताने परजान से मारने की धमकी दी।
दिनोद गेट पुलिस ने लड़के के बयान पर आरोपी सहायक कोच प्रदीप उर्फ परमा के खिलाफ दुष्कर्म व पोस्को एक्ट का मामला दर्ज किया था। तीन दिन से फरार आरोपी को दिनोद गेट पुलिस ने शनिवार देर रात उसके गांव में छापा मारकर गिरफ्तार किया। उसे पुलिस सोमवार को अदालत में पेश करेगी।