आशाएं 23 नवंबर को डीएम का करेंगे घेराव
बरेली : छह महीने से मानदेय नहीं मिलने से परेशान आशाएं अब आरपार की लड़ाई के मूड में हैं। बुधवार को उन्होंने जिला अस्पताल में प्रदर्शन भी किया। समस्याओं के बाबत 23 नवंबर को डीएम का घेराव करने की चेतावनी भी दी है।
आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री संघ की जिलाध्यक्ष रामश्री गंगवार ने बताया कि जिले में दो हजार से अधिक आशाएं कार्यरत हैं। उन्होंने आठ मदों में मानदेय मिलना चाहिए, लेकिन उन्हें इससे वंचित रखा जा रहा है। सिर्फ डिलीवरी के तीन सौ रुपये मिलते है, जबकि छह सौ रुपये मिलने चाहिए। टीकाकरण कार्य के बदले पिछले छह महीने से उन्हें मानदेय नहीं मिला है। एक आशा का करीब हजार से बारह सौ रुपये तक मानदेय महीने का होता है, जो पिछले छह माह से नहीं मिला है। अधिकारियों से फरियाद के बावजूद मानदेय नहीं मिला है। जिलाध्यक्ष ने 23 नवंबर को डीएम का घेराव करने की चेतावनी भी दी है। इस दौरान शिववती साहू समेत तमाम आशाएं उनके साथ रहीं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर