अद्भुत : सिवान में मिला पैरों वाला सांप, देखने उमड़ी हजारों की भीड़
जिला के बड़हरिया थाना क्षेत्र स्थित शफी छपरा गांव में शुक्रवार को एक अद्भुत नजारा देखकर लोगों में सनसनी फैल गई। शफी छपरा के निवासी श्रीनाथ गिरि के घर एक एेसा सांप दिखा जिसके पंजानुमा पैर थे।
सिवान। जिला के बड़हरिया थाना क्षेत्र स्थित शफी छपरा गांव में शुक्रवार को एक अद्भुत नजारा देखकर लोगों में सनसनी फैल गई। शफी छपरा के निवासी श्रीनाथ गिरि के घर एक एेसा सांप दिखा जिसके पंजानुमा पैर थे।
जैसे ही लोगों को यह बात पता चली आस-पास के गांव के हजारों लोग सांप को देेखने श्रीनाथ गिरि के घर के पास इकट्ठा होने लगे। सबके चेहरे पर विस्मय था। लोग सांप को देखकर आश्चर्यचकित थे। कुछ भयभीत थे तो कुछ भगवान के रूप में मानकर उसे प्रणाम कर रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार, शफी छपरा निवासी श्रीनाथ गिरी के घर में एक सांप दिखाई दिया। लोगों ने सांप को मारने का प्रयास किया। इसी बीच किसी की नजर सांप के शरीर पर निकले पंजानुमा आकृति पर पड़ी। इसे देखकर लोग रूक गए।
धीरे-धीरे ये बात आग की तरह अास-पास के इलाके में फैल गई और हजारों की भीड़ इस अद्भुत सांप को देखने के लिए इकट्ठी हो गई। पैर वाले इस अद्भुत सांप देखकर सभी हतप्रभ थे। इसे लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।