बलिया में वकील ने की कोर्ट में फायरिंग, दो घायल
लखनऊ। बलिया के दीवानी न्यायालय परिसर में आज दिन में एक वकील ने आपसी बातचीत में एक दूसरे वकी
By Edited By: Published: Thu, 27 Nov 2014 03:59 PM (IST)Updated: Thu, 27 Nov 2014 03:59 PM (IST)
लखनऊ। बलिया के दीवानी न्यायालय परिसर में आज दिन में एक वकील ने आपसी बातचीत में एक दूसरे वकील पर गोली चला दी। दूसरे वकील तो बच गए लेकिन गोली लगने से न्यायालयकर्मी घायल हो गये।
आज किसी विवाद के चलते अधिवक्ता शरद सिंह ने एक अन्य अधिवक्ता सत्येंद्र सिंह पर फायर झोंक दिया। सत्येंद्र सिंह तो बच गए लेकिन गोली लगने से न्यायालय कर्मी वीरेंद्र राय व कन्हैया घायल हो गए। इससे उग्र अन्य अधिवक्ताओं में शरद पर पथराव कर दिया जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद न्यायालय परिसर में पुलिस बल तैनात है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें