कांग्रेसियों ने निकाली सदभावना रैली
रुद्रपुर : लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस तथा देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की
रुद्रपुर : लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस तथा देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद करते हुए सद्भावना रैली निकाली।
शहर में कांग्रेस कार्यकर्ता इंदिरा चौक पर एकत्र हुए यहां पर स्व. गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और फिर सद्भावना रैली निकालते हुए आवास विकास स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल पार्क पहुंचे। वहां भी उन्होंने श्रद्घा सुमन अर्पित किए। इस दौरान पटेल व गांधी के देश के लिए किए गए योगदान को याद किया गया। रैली में बीज प्रमाणीकरण संस्था के अध्यक्ष तिलक राज बेहड़, जिपं उपाध्यक्ष संदीप चीमा, पार्टी जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, नगराध्यक्ष हिमांशु गाबा, मंडी समिति अध्यक्ष बल्देव छाबड़ा, पुष्कर राज जैन, अनिल शर्मा, ललित मिगलानी, मोनू निषाद, इंद्रजीत सिंह, नदीम खान, रामकृष्ण कनौजिया, ममता नारंग आदि मौजूद थे। उधर मलिन बस्ती भूतबंगला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल व गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान सेवा सिंह, हरीश बावरा, डा. अजय कुमार सिंह, गोपालकृष्ण, मुक्तेशवर शाही, श्याम स्वरुप पाल, हरपाल सिंह, ज्ञान प्रकाश दुबे, राधेश्याम शुक्ला, पुरुषोत्तम अरोरा, साजिद खां, साबिर अहमद आदि मौजूद थे।