Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश कांग्रेस में भारी फेरबदल, खत्री समर्थक हाशिए पर

प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी कम नहीं हो पा रही है। संगठन के ताजा बदलाव में इसका असर दिख रहा है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री के समर्थकों की अहम पदों से छुट्टी

By Ashish MishraEdited By: Published: Mon, 22 Aug 2016 06:58 PM (IST)Updated: Mon, 22 Aug 2016 08:43 PM (IST)
उत्तर प्रदेश कांग्रेस में भारी फेरबदल, खत्री समर्थक हाशिए पर

लखनऊ (जेएनएन)। मिशन 2017 की तैयारियों में जुटी प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी कम नहीं हो पा रही है। संगठन के ताजा बदलाव में इसका असर दिख रहा है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री के समर्थकों की अहम पदों से छुट्टी कर दिग्गजों ने चहेतों को जिम्मेदारी दिलाकर संगठन में अपना दखल बढ़ाने का काम शुरू कर दिया है। फेरबदल की गाज कोषाध्यक्ष हरीश वाजपेयी पर गिरी है।

loksabha election banner

मायावती को एक और झटका, ब्रजेश पाठक भाजपा में शामिल

अनुशासन समिति के चेयरमैन व पूर्व मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी का दायित्व भी कम किया गया है। दो प्रदेश अध्यक्षों के कार्यकाल के दौरान पार्टी के राज्य मुख्यालय में मुख्य कर्ताधर्ता ओंकार सिंह की वापसी न होना भी चर्चा का मुद्दा बना है। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कोषाध्यक्ष के पद से हटाये गए हरीश वाजपेयी स्क्रीनिंग कमेटी से संबद्ध किये गए हैं।

मुलायम के घर पर मैराथन बैठक के बाद सुलझा यादव परिवार विवाद

खत्री के खास रहे हरीश वाजपेयी के पास संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी भी थी। अब वाजपेयी को उसी स्क्रीनिंग कमेटी से जोड़ा गया है जिसके संयोजक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. खत्री है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी विपुल माहेश्वरी को दी गई है। विपुल, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एससी माहेश्वरी के पुत्र है और खुद भी एडवोकेट हैं।

एससी माहेश्वरी ने भी लंबे समय कोषाध्यक्ष पद का जिम्मा संभाला था।
हालिया फेरबदल में आरपी त्रिपाठी और प्रमोद सिंह का कद बढ़ाया गया है। दोनों को महासचिव प्रशासन पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। त्रिपाठी को दिग्विजय सिंह और प्रमोद को सांसद संजय सिंह का नजदीकी माना जाता है। प्रभारी संगठन पद पर फजले मसूद की तैनाती को गुलाम नबी आजाद की पसंद माना जा रहा है। मसूद के साथ संगठन महासचिव पद पर हनुमान त्रिपाठी, सत्यवीर सिंह व सर्वजीत मक्कड़ को नियुक्त किया है। सत्यवीर पूर्व मंत्री चौधरी नरेंद्र सिंह के पुत्र है और मक्कड़ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी के करीबी रहे हैं।
अनुशासन समिति में बढ़ोतरी : कांग्रेस अनुशासन समिति की बागडोर यूं तो पूर्व मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी के हाथ में रहेगी पर उनके साथ नए सदस्यों को जोड़ा गया है जिनमें अब्दुल मन्नान अंसारी, पूर्व सांसद सुरेंद्र गोयल, पूर्व मंत्री डा. कृष्णवीर सिंह कौशल व राज बहादुर भी शामिल होंगे। प्रदेश सचिव पद पर कानपुर के श्रोत गुप्ता की तैनाती प्रदेश अध्यक्ष की पसंद बताई जा रही है। गुप्ता को अतिरिक्त तव्वजो देते उनको फ्रंटल (युवा व छात्र) के प्रभारी उपाध्यक्ष बीपी सिंह से संबद्ध किया गया है। सुलतानपुर निवासी बीपी सिंह को वरिष्ठ नेता आस्कर फर्नाडीज की कोर टीम का सदस्य माना जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.