भालू के हमले में महिला घायल
By Edited By: Published: Fri, 16 Nov 2012 05:14 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2012 10:26 PM (IST)
थराली: थराली विकासखंड के कुराड़ गांव के खडखेत में भालू के हमले में एक महिला बुरी तरह घायल हो गई है। घायल महिला को सीएचसी थराली भर्ती कराया गया है।
कुराड़ के खडतोक निवासी गंगा देवी पत्नी अनुसूया प्रसाद (35) शुक्रवार को दोपहर 11.30 पर गांव में खेत पर चारा पत्ती के लिए गई थी। इस दौरान घात लगाए भालू ने महिला पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया, पास के खेतों में अन्य महिलाओं के शोर करने पर किसी तरह भालू ने महिला को छोड़ा और ग्रामीणों की मदद से उसे सीएचसी थराली लाया गया। महिला के सिर व बदन पर भालू ने नाखून से गहरे जख्म किए हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें