उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दशहरे की बधाई दी
By Edited By: Published: Tue, 23 Oct 2012 09:03 PM (IST)Updated: Wed, 24 Oct 2012 01:27 AM (IST)
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : उपराज्यपाल तेजेंद्र खन्ना और मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने समस्त दिल्लीवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी हैं। उपराज्यपाल ने कहा कि दशहरा अन्याय पर न्याय एवं अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। रामायण में जिन मानवीय गुणों का उल्लेख किया गया है, उनको समय के साथ और अधिक बढ़ाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि बुराई पर अच्छाई का यह त्योहार सभी को सही रास्ते पर चलने की प्रेरणा देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवसर हमें अपने व्यवहार और मन से बुराई के अंत का संदेश भी देता है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें