सड़कों पर रोष, जोरदार प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, फाजिल्का
केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस सिलेंडरों में कटौती, डीजल के दामों में वृद्धि व रिटेल में एफडीआई तथा कोयला घोटाले को लेकर विपक्ष के भारत बंद का फाजिल्का में पूरा असर दिखाई दिया। भाजपा व अकाली दल द्वारा बंद के समर्थन में जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। भाजपा मंडल फाजिल्का व भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से शहर के सभी मुख्य बाजारों में मनमोहन ¨सह सरकार की शव यात्रा निकाली गई।
वीरवार सुबह साढ़े आठ बजे ही भाजपा कार्यकर्ता व नेता घटाघर चौक में जुटने शुरू हो गए थे। उनके साथ शिरोमणि अकाली दल, व्यापार मंडल के पदाधिकारी व सदस्य भी शामिल हुए। संबोधित करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष अनिल सेठी ने कहा कि यह सरकार जनता पर बोझ लादकर सारी कमाई अपनी जेबों में भर रही है। काली कमाई पहले स्विस बैंकों में जमा करवाकर फिर एफडीआई के जरिये काले धन को सफेद करने की कोशिश कर रही है। वहीं मंडल अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी ने कहा कि आज यह बंद इस सोई हुई निकम्मी सरकार को चलता करने की शुरूआत है। मंडल महासचिव सुबोध वर्मा ने कहा कि सोनिया, मनमोहन व मोंटेक ¨सह की तिकड़ी ईस्ट इडिया कम्पनी जैसा व्यवहार कर रही है।
इस मौके पर राकेश सचदेवा बंटू, मास्टर सोहन लाल खत्री, नरेश सपड़ा, मार्केट कमेटी चेयरमैन अशोक जैरथ, सुशील जैरथ, जगदीश सेतिया, रमेश कटारिया, भाजयुमो अध्यक्ष सुरेन्द्र जैरथ, भाजपा प्रैस सचिव बलजीत सहोता, गगन चोपड़ा, संदीप चलाना, लक्षमण दोस्त, अशोक वर्मा, पुरुषोत्तम मुंजाल, अशोक मोंगा, अशोक भुसरी, सतिन्द्र ¨सह सवि काठपाल, रघुनाथ राय इन्दौरा, नीना राम, नरेन्द्र अग्रवाल, विजय नगीना, अशोक पाहवा, तरसेम अग्रवाल, बाबू लाल अरोड़ा, तारा चंद सोलंकी, विनोद कवातड़ा, ओम खुराना आदि शामिल हुए। इस दौरान वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने भी उक्त मुद्दे पर शहर में रोष मार्च निकाला।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर